Share Market Today : Sensex 671, Nifty 220 अंक लुढ़के, तीन वजहों बिकवाली हावी

वैश्विक शेयर बाजारों में आज बिकवाली हावी है। भारतीय बाजारों में भी इसका असर दिख रहा है। Sensex शुरुआती कारोबार में 671 अंक लुढ़क गया है, वहीं Nifty 220 अंक गिरा गया है।

Share Market Today भारत सहित पूरी दुनिया के बाजारों में बिकवाली हावी है। क्रूड की तेजी, जियो पॉलिटिकल अस्थिरता और बॉन्ड यील्ड जैसी वजहों से शेयर बाजारों में बिकवाली हावी है। खासतौर पर अमेरिकी डॉलर में आ रही मजबूती से US Bonds Yield करीब दो दशक के शीर्ष पर है। US के साथ ही जापान की बॉन्ड यील्ड भी करीब 3 दशक के शीर्ष पर है। इसकी वजह से ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स में उथल-पुथल मची है।

share market today Sensex nifty

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

भारतीय बाजार में आज चौतरफा बिकवाली हावी है। मार्केट ब्रेड्थ में बड़ी कमजोरी है। NSE पर 2,627 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से सिर्फ 679 में खरीदारी है। जबकि, 1,874 में बिकवाली है। इसी तरह BSE पर भी 3,050 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1,113 में खरीदारी है, जबकि 1,794 में बिकवाली हावी है। इससे पता चलता है कि बाजार में कमजोरी बढ़ रही है।

End of Feed