Share Market News Today, 21 Dec 2022: दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे शेयर बाजार में निवेश करने वालों को भारी नुकसान हुआ। सेंसेक्स 600 अंकों से भी ज्यादा कमजोर हो गया। निफ्टी भी 18200 के स्तर के नीचे बंद हुआ। BSE सेंसेक्स 635.05 अंक (1.03 फीसदी) फिसलकर 61,067.24 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,938.38 के स्तर पर भी पहुंचा था। NSE निफ्टी की बात करें, तो यह 186.20 अंक यानी 1.01 फीसदी गिरकर 18,199.10 पर बंद हुआ।
Share Market Today: बाजार में मची भगदड़, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 61,702.29 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि आज इसकी शुरुआत 61,993.71 पर हुई थी। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,82,91,970.09 करोड़ रुपये हो गया। निफ्टी 50 में 12 शेयरों में तेजी आई और 38 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। डिटेल में जानिए कैसी रही आज की मार्केट -
कैसा रहा आज का बाजार? कौन-से रहे #Gainers और #Loosers?कैसे रहे #Banking स्टॉक और #Midcap?कैसी हुई बाजार की… t.co/vA084QIZse
— ANI (@ANI) Dec 21, 2022
सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर
आईटी और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर्स में गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट मीडिया में आई। इसमें तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मेटल और पीएसयू बैंक में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, प्राइवेट बैंक और रियल्टी के शेयर एक फीसदी से ज्यादा लुढ़के।
इन शेयरों में आई गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड प्रमुख कंपनियों में से आज ज्यादातर में गिरावट ही आई। इनमें एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, एम एंड एम, टाइटन, एल एंड टी, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस, आईटीसी, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।
