Share Market News Today, 30 Nov 2022: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने नई नया मुकाम हासिल किया। बुधवार को सेंसेक्स पहली बार 63,000 के पार चला गया। आज निफ्टी भी ऑल टाइन हाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स 417.81 अंक यानी 0.67 फीसदी ऊपर 63,099.65 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 140.30 अंक यानी 0.75 फीसदी के उछाल के साथ 18,758.35 के स्तर पर बंद हुआ। आइए जानते हैं दिनभर बाजार का हाल कैसा रहा।
Share Market Today: शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक दिन, सेंसेक्स पहली बार 63000 के पार
इतना हुआ मार्केट कैप
पीएसयू बैंक के अलावा बुधवार को सभी सेक्टर्स में उछाल आया। सबसे ज्यादा तेजी मेटल के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी के शेयर 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ा। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, आईटी, मीडिया, फार्मा और प्राइवेट बैंक के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए। दिनभर के उतार- चढ़ाव के बाद बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,88,56,158.09 करोड़ रुपये हो गया।
कैसा रहा आज का बाजार? कौन-से शेयर्स रहे #Gainers और #Loosers?कैसे रहे #Banking स्टॉक और #Midcap?कैसी हुई बाजार… t.co/AVEWFH7cnC
— ANI (@ANI) Nov 30, 2022
ग्लोबल बाजारों से मिले- जुले संकेत
#GlobalMarkets | ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेतमगंलवार को अमेरिकी बाजारों Mixed Trade देखने को मिला, #DowJones… t.co/55ZWQQ3jmo
— ANI (@ANI) Nov 30, 2022
ये रहे आज के टॉप गेनर्स
दिग्गज कंपनियों के शेयरों की बात करें, तो कारोबार के अंत में बीएसई पर एम एंड एम, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, टाइटन, एल एंड टी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस, डॉक्टर रेड्डी, मारुति, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, विप्रो, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर बढ़त पर बंद हुए।
इन शेयरों में आई गिरावट
इसके उलट आज टीसीएस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, आईटीसी, एचसीएल टेक, एसबीआई और इंडसइंड बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
दरअसल सितंबर तिमाही के दौरान कॉरपोरेट कमाई बेहतर रही है। इसकी वजह से मार्केट का आउटलुक भी अच्छा हुआ है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) और घरेलू निवेशकों दोनों लगातार निवेश कर रहे हैं। इसका असर डोमेस्टिक मार्केट पर पड़ा।
