Share Market Today, 27 Sept 2022: निवेशकों को मिली थोड़ी राहत, आज आई बाजार में बहार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 10:45 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 27 September 2022: मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 1467 शेयरों में तेजी आई, 574 शेयरों में गिरावट आई और 80 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Share Market News Today, 27 Sept 2022: लगातार चार कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट के बाद आज निवेशकों को थोड़ी राहत मिली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में उछाल दर्ज हुआ। आज 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 224.23 अंक यानी 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 57369.45 के स्तर पर खुला। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.70 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 17082 अंक पर खुला। सुबह 9:37 बजे सेंसेक्स 430 अंक से ज्यादा और निफ्टी 150 अंक से ज्यादा बढ़ गया था।

share market

Share Market Today: चार दिनों बाद बढ़ा सेंसेक्स-निफ्टी

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

इस दौरान BSE पर लिस्टेड लगभग सभी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। कोटक बैंक, टाटा स्टील, मारुति और टाइटन को छोड़कर आईटीसी, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, विप्रो, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, एसबीआई अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डी, टीसीएस, एचडीएफसी, रिलायंस, आदि में बढ़त आई।

End of Feed