Share Market News Today, 16 Dec 2022: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में जोरदार गिरावट आई। दोनों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी सूचकांक धड़ाम हो गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 461.22 अंक यानी 0.75 फीसदी फिसलकर 61,337.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 145.90 अंक (0.79 फीसदी) गिरकर 18,269.00 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए।
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में जबर्दस्त गिरावट
ग्लोबल मार्केट में भी कमजोरी के संकेत
डोमेस्टिक मार्केट में ग्लोबल बाजारों का असर देखने को मिला। पिछले सत्र में अमेरिका और अन्य देशों के शेयर बाजार से कमजोरी के संकेत आए थे। डाउ जोंस (Dow Jones) 2.25 फीसदी फिसल गया था। S&P 500 में 2.49 फीसदी की गिरावट आई और नैस्डैक (Nasdaq) 3.23 फीसदी लुढ़क गया। FTSE 100 में 0.93 फीसदी, DAX में 3.28 फीसदी और CAC 40 में 3.09 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
कैसा रहा आज का बाजार? कौन-से रहे #Gainers और #Loosers?कैसे रहे #Banking स्टॉक और #Midcap?कैसी हुई बाजार की… t.co/gLkPtwFDLe
— ANI (@ANI) Dec 16, 2022
इन शेयर्स में आई गिरावट और इनमें आया उछाल
बीएसई पर प्रमुख शेयरों में से आज सिर्फ एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया और टाटा स्टील के शेयर में तेजी आई। इनके अलावा सभी दिग्गज कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इनमें टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, इंफोसिस, मारुति, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक बैंक, एनटीपीसी, विप्रो, पावर ग्रिड, टाइटन, एसबीआई, टीसीएस, एशियन पेंट्स, डॉक्टर रेड्डी, आदि शामिल हैं।
सेक्टोरल फ्रंट पर आज सबसे ज्यादा गिरावट पीएसयू बैंक के शेयरों में आई। इसमें लगभग तीन फीसदी की कमी दर्ज की गई। इसके अलावा बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल और बाकी सभी सेक्टर्स गिरावट के साथ बंद हुए।
