Share Market News Today, 05 June 2023: आज शेयर बाजार में तेजी बरकरार है। करीब 3 बजे सेंसेक्स (Sensex) 320.48 अंकों की मजबूती के साथ 62,867.59 पर है। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nify) 73.95 अंक उछल कर 18,608.05 पर है। आज बाजार अच्छी तेजी के साथ बंद होने की ओर बढ़ रहा है।
शेयर बाजार में तेजी
आज सुबह SGX Nifty में तेजी दिख रही थी। SGX Nifty सुबह के कारोबार में 96 अंकों या 0.52 फीसदी की मजबूती के साथ 18725 पर था।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्कई (Nikkei) 521 अंकों की मजबूती के साथ 32,045.83, चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 5.25 अंक उछल कर 3,235.93 पर और साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) भी 14 अंकों की मजबूती के साथ 2,615.39 पर था। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट्स में भी तेजी आई थी।
ये फैक्टर रहेंगे अहम
- एनएसई, बीएसई आज से 500 करोड़ रुपये से कम की कंपनियों पर निगरानी बढ़ाएंगी
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को FII ने कल 658.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि DII ने 581.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे
- सोने के दामों में शुक्रवार को गिरावट आई थी
- दुनिया के टॉप तेल निर्यातक सऊदी अरब के उत्पादन में कटौती के ऐलान के बाद सोमवार को तेल की कीमतों में 1 डॉलर प्रति बैरल से अधिक की बढ़ोतरी हुई
इन शेयरों में दिख सकती है हलचल
- विप्रो: कंपनी ने 16 जून, 2023 को एलिजिबिलिटी और इक्विटी शेयरधारकों (जो बायबैक ऑफर में भाग ले सकेंगे) के नाम तय करने के लिए रिकॉर्ड तिथि के रूप में तय किया है।
- गोदरेज प्रॉपर्टीज: गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गोदरेज होम कंस्ट्रक्शन में अपनी हिस्सेदारी 74% से बढ़ाकर 100% कर दी है।
- एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी: एसबीआई लाइफ सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (एसएलआईसी) के जीवन बीमा बिजनेस को खरीदेगी।
- हीरो मोटोकॉर्प: मोटरसाइकिल और स्कूटर की दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने अपनी 100cc मोटरसाइकिल - एचएफ डीलक्स की एक नई रेंज लॉन्च की।
- मिंडा कॉर्पोरेशन: ऑटो कंपोनेंट कंपनी को 600 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है
बीएसई सेंसेक्स पर शुक्रवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर
- टाटा स्टील : 1.93 फीसदी
- मारुति : 1.73 फीसदी
- महिंद्रा एंड महिंद्रा : 1.71 फीसदी
- सन फार्मा : 1.20 फीसदी
- एलएंडटी : 1.19 फीसदी
बीएसई सेंसेक्स पर शुक्रवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर
- इंफोसिस : 1.58 फीसदी
- विप्रो : 0.60 फीसदी
- टीसीएस : 0.46 फीसदी
- एचसीएल टेक : 0.38 फीसदी
- रिलायंस : 0.29 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर अलग-अलग शेयर बाजारों और स्टॉक्स की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
