बाजार में धमाकेदार उछाल, दशहरे से पहले सेंसेक्स में बहार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 04:11 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 04 October 2022: कल यानी बुधवार को दशहरे के उपलक्ष्य पर स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी।

Share Market News Today, 04 Oct 2022: आज एशियाई बाजारों की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई। ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेतों से डोमेस्टिक बाजार में भी तेजी आई, जिससे निवेशकों को फायदा हुआ। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1276.66 अंक यानी 2.25 फीसदी उछलकर 58,065.47 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान एनएसई निफ्टी 386.95 अंक यानी 2.29 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ 17,274.30 के स्तर पर बंद हुआ।

share market

दशहरे से पहले सेंसेक्स-निफ्टी में आई बहार

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,73,86,677.42 करोड़ रुपये हो गया। दरअसल सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी खासी बढ़त थी, जिसका असर आज बीएसई और एनएसई पर दिखा।

End of Feed