Share Market News Today, 04 Oct 2022: सितंबर की गिरावट के बाद कल अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी आई, जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार में भी देखा जा रहा है। आज महानवमी के शुभ अवसर पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शानदार उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 783.14 अंक (1.38 फीसदी) की तेजी के साथ 57571.95 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 244.70 अंक यानी 1.45 फीसदी ऊपर 17132 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1633 शेयरों में तेजी आई, 250 शेयरों में गिरावट आई और 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
Share Market Today: महानवमी के शुभ अवसर पर बाजार में आई बहार!
इसके बाद तेजी और भी बढ़ गई। सुबह 9:31 बजे तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1169.09 अंक यानी 2.06 फीसदी उछलकर 57957.90 अंक पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान निफ्टी 323.55 अंक यानी 1.92 फीसदी की शानदार तेजी के साथ 17210.90 अंक पर था।
#MarketWithSwadesh | खबरों के दम पर आज किन शेयरों पर रहेगा बाजार का फोकस? जानिए खबरों वाले शेयर @Sharad9Dubey से… t.co/jT2E9lgDBX
— ANI (@ANI) Oct 4, 2022
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
इस दौरान सेंसेक्स में सभी दिग्गज कंपनियों के शेयर बढ़त पर कारोबार कर रहे थे। इनमें इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एल एंड टी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, टाटा स्टील, इंफोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, मारुति, एम एंड एम, आईटीसी, टेक महिंद्रा, रिलायंस एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, टाइटन, पावर ग्रिड आदि शामिल हैं।
जानिए ग्लोबल मार्केट का पूरा एक्शन -
#GlobalMarkets | ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेतसोमवार को हरे निशान में बंद अमेरिकी बाजार, #DowJones 765 अंक और… t.co/WhveRIHabV
— ANI (@ANI) Oct 4, 2022
प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल
सेक्टोरल फ्रंट की बात करें, तो आज प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल आया है। बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी और आईटी के शेयर भी हरे निशान पर हैं।
उल्लेखनीय है कि सितंबर महीने में एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजार से 7,600 करोड़ रुपये निकाले हैं। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,72,13,431.37 करोड़ रुपये हो गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
