Share Market News Today, 01 Dec 2022: बुधवार को ऑल टाइन हाई पर बंद होने के बाद हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भी शेयर बाजार में तूफानी तेजी जारी है। आज शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने फिर से नया मुकाम हासिल किया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी उच्चतम स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स 383.98 अंक यानी 0.61 फीसदी ऊपर 63483.63 के स्तर पर खुला। निफ्टी 100.50 अंक यानी 0.54 फीसदी के उछाल के साथ 18858.80 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में 1571 शेयरों में तेजी आई, 427 शेयरों में गिरावट आई और 95 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
Share Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी जारी
इसके बाद सुबह 9:35 बजे सेंसेक्स 401.74 अंक ऊपर 63,501.39 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान निफ्टी 102.50 अंक (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 18,860.85 पर कारोबार कर रहा था।
#KharaSauda में दिग्गज एक्सपर्ट्स के साथ बनाइए बाजार की पक्की रणनीति, साथ ही देखिए शेयर बाजार का शुरुआती एक्शन और… t.co/BHE0GdrdX8
— ANI (@ANI) Dec 1, 2022
ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेत
ग्लोबल बाजारों से सकारात्मक संकेत मिले हैं, जिसका असर डोमेस्टिक स्टॉक मार्केट में देखने को मिला। दरअसल यूएस फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि दिसंबर से ब्याज दरों में छोटी वृद्धि शुरू होगी। अमेरिका का शेयर बाजार, डाउ जोंस (Dow Jones) 737 अंक (2.18 फीसदी) उछला। नैस्डैक (Nasdaq) में 4.41 फीसदी की तेजी आई। S&P 500 में 3.09 फीसदी का उछाल आया। यूरोपीय बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। FTSE 100 में 0.81 फीसदी, CAC 40 में 1.04 फीसदी और DAX में 0.29 फीसदी का उछाल दर्ज हुआ।
खबर लिखने के समय तक ऐसा था दिग्गज शेयरों का हाल -
(स्रोत: BSE)
सेक्टोरल फ्रंट पर नजर
दिसंबर महीने के पहले दिन निफ्टी ऑटो और एफएमसीजी के अलावा सभी सेक्टर्स बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी आईटी के शेयरों में देखने को मिल रही है। इसके अलावा बैंक, फाइनेंस सर्विस, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी के शेयर भी बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं।
