Share Market Closing: शेयर बाजार की फ्लैट क्लोजिंग, सेंसेक्स 123 अंकों की तेजी के साथ तो निफ्टी 25000 के पार हुआ बंद

दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 123.58 अंक यानी 0.15% चढ़कर 81,548.73 के स्तर पर पहुंचा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 32.40 अंक यानी 0.13% बढ़त के साथ 25,005.50 पर बंद हुआ।

देश का शेयर बाजार (Share Market) गुरुवार, 11 सितंबर 2025 को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार बढ़त के साथ बंद हुआ। प्रमुख भारतीय इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही हरे निशान पर क्लोज हुए। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 123.58 अंक यानी 0.15% चढ़कर 81,548.73 के स्तर पर पहुंचा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 32.40 अंक यानी 0.13% बढ़त के साथ 25,005.50 पर बंद हुआ।

Share Market

सुबह के कारोबार में निफ्टी 50 पर सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में ज़ोमैटो (इटरनल), अदानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, सन फार्मा और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल रहे। वहीं, गिरावट वाले शेयरों में इंफोसिस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, विप्रो, टेक महिंद्रा और आयशर मोटर्स प्रमुख रहे। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और आईटीसी पर भी दबाव देखने को मिला।

End of Feed