Share Market Today, 10 Jan 2023: मंगलवार को शेयर बाजार में 'अमंगल', निफ्टी 18000 के भी नीचे

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 10, 2023, 03:51 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 10 January 2023: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप कम होकर 2,80,89,586.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Share Market News Today, 10 Jan 2023: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली हावी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी जबर्दस्त गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 631.83 अंक यानी 1.04 फीसदी लुढ़ककर 60,115.48 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी में 187.05 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 17,914.15 के स्तर पर बंद हुआ। आइए डिटेल में जानते हैं कैसी रही बाजार की क्लोजिंग -

share market

Share Market Today: मंगलवार को शेयर बाजार में 'अमंगल'

इन शेयरों में आया उछाल

बाजार के बंद होते समय बीएसई पर टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, विप्रो और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।

End of Feed