कहां गए वो तेजी वाले दिन... 90 दिनों में ₹55 लाख करोड़ स्वाहा, अब क्या करें निवेशक?

शेयर बाजार के लिए 2026 भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। साल की शुरुआत में पीक से अब तक बाजार से 55 लाख करोड़ साफ हो चुके हैं। वहीं, इस दौरान सेंसेक्स करीब 11952 अंक फिसल चुका है। जबकि, निफ्टी में 3371 अंक की गिरावट आई है। दोनों इंडेक्स शीर्ष से करीब 13% नीचे हैं।

Share Market के निवेशकों के लिए 2026 रोलर-कॉस्टर राइड साबित हो रहा है। जहां, साल की शुरुआत में मार्केट कैप, वैल्यूएशन और निफ्टी-सेंसेक्स अपने पीक पर थे। वहीं, साल शुरू हुए अभी पूरे 90 दिन भी नहीं बीते हैं कि बेंचमार्क इंडेक्स करीब 13% तक टूट चुके हैं। जबकि, मार्केट कैप से करीब 55 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू साफ हो चुकी है।

Market Fall

90 दिन में 55 लाख करोड़ साफ

इंडेक्सऑल टाइम हाईआज की क्लोजिंगपॉइंट गिरावट% गिरावट
SENSEX86,159.0274,207.2411,951.7813.87%
NIFTY 5026,373.2023,002.153,371.0512.78%
1 दिसंबर, 2025 को जहां सेंसेक्स अपने शीर्ष पर पहुंचा। वहीं, 2 जनवरी, 2026 को निफ्टी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। 2 जनवरी ही वह दिन रहा, जब इस साल मार्केट कैप 48,201,715.67 करोड़ के पीक पर पहुंच गया। लेकिन, इसके बाद से ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि बाजार फिर कभी उस स्तर पर नहीं पहुंच पाया। इसके बाद बाजार को बजट का झटका लगा, फिर ट्रेड डील को लेकर बाजार गोते खाते रहा। जब ट्रेड डील पर बात बनती दिखी, तो पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हो गया। इस तरह साल के पलहे तीन महीने में ही 55 लाख करोड़ स्वाहा हो चुके हैं।

End of Feed