Share Market Crash: बाजार खुलते ही 5 लाख करोड़ साफ, निफ्टी 300 और सेंसेक्स 1018 अंक लुढ़के

मार्च के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हुई है। ग्लोबल संकेतों से पहले ही गिरावट की आशंका नजर आ रही थी। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी जहां 270 अंक की गिरावट के साथ खुला है। वहीं, सेंसेक्स ओपनिंग में ही 1018 अंक फिसल गया है।

Share Market Sensex Nifty Today 30 March: आज 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग भारी दबाव में हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स के साथ ही ब्रॉड मार्केट और सेक्टोरल मार्केट के भी तमाम इंडेक्स भारी दबाव में हैं। सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की कमजोर धारणा और ग्लोबल संकेतों के दबाव के चलते बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांक लाल निशान में फिसल गए। सेंसेक्स जहां 1000 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 22,550 के करीब फिसल गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली और बढ़ती वोलैटिलिटी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे ट्रेंड फिलहाल कमजोर बना हुआ है।

Market Down

प्री ओपनिंग में निफ्टी सेंसेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट

5 लाख करोड़ साफ

शेयर बाजार में जारी चौतरफा गिरावट के चलते ओपनिंग सत्र में ही बाजार से करीब 5 लाख करोड़ की वैल्यू साफ हो गई है। शुक्रवार को क्लोजिंग के समय भारतीय बाजार में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 4,21,62,095.72 रुपये था, जो सोमवार 30 मार्च को बाजार खुलते ही 41675217.96 से नीचे चला गया। इस तरह शुरुआती कुछ मिनटों में ही 5 लाख करोड़ साफ हो गए।

End of Feed