Share Market Closing Bell Toda 24 September 2026 : आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तबाही देखने को मिली है। बाजार में हुई चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों को करीब 4 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। बेंचमार्क इंडेंक्स Sensex जहां दिन के निचले स्तर पर 1.67% की गिरावट के साथ 1247.71 अंक टूटकर 73,580.54 अंक पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 1.64% लुढ़ककर 383.70 अंक नीचे 23,063.10 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
मार्केट ब्रेड्थ में बड़ी कमजोरी
NSE पर आज 3,629 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 943 में खरीदारी और 2,587 में बिकवाली हावी रही। इसी तरह BSE पर 4,573 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई, जिनमें सें 1,476 में खरीदारी और 2,878 में बिकवाली हावी रही। यह बताता है कि आज सिर्फ बेंचमार्क या बड़े इंडेक्स और स्टॉक्स में ही बिकवाली नहीं हुई है। बल्कि, बाजार में चौतरफा बिकवाली की आंधी चली है, जिसकी वजह से भारतीय बाजार में लिस्टेड सभी कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 4 लाख करोड़ से ज्यादा की कमी आई है। BSE पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 4,80,99,180.54 करोड़ रुपये रह गया है।
किस सेक्टर में सबसे ज्यादा तबाही?
आज बाजार में चौतरफा बिकवाली हावी रही। लेकिन, खासतौर पर बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में फ्री फॉल अंदाज में लुढ़कते नजर आए। Nifty MidSmall Financial Services 4.37% टूटकर सबसे ज्यादा गिरने वाला sectoral index रहा। इसके ठीक पीछे Nifty Financial Services Ex-Bank 4.35% फिसला। इसके अलावा Private Bank Index 2.19%, Nifty Financial Services 2.39% और Bank Nifty 1.96% नीचे रहे। यानी बाजार की गिरावट में financial stocks सबसे बड़े pressure point रहे।
| सेक्टर/इंडेक्स | 23 सितंबर 2026 गिरावट |
|---|---|
| Nifty MidSmall Financial Services | -4.37% |
| Nifty Financial Services Ex-Bank | -4.35% |
| Nifty Midcap Select | -3.65% |
| Nifty Financial Services | -2.39% |
| Nifty Private Bank | -2.19% |
| Nifty Financial Services 25/50 | -2.16% |
| Nifty Bank | -1.96% |
| Nifty Metal | -1.96% |
| Nifty Auto | -1.57% |
| Nifty Oil & Gas | -1.23% |
| Nifty FMCG | -1.08% |
| Nifty Realty | -1.10% |
| Nifty IT | -0.44% |
| Nifty Pharma | -0.45% |
क्यों आई बाजार में बिकवाली की आंधी?
1. US Treasury Yield में तेज उछाल : अमेरिका में सितंबर की बिजनेस एक्टिविटी 5 साल से ज्यादा के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंची। नए ऑर्डर में तेज बढ़ोतरी ने यह चिंता बढ़ाई कि US Federal Reserve को महंगाई काबू पाने के लिए ब्याज दरें और बढ़ानी पड़ सकती हैं। इसके चलते 10-year US Treasury yield 5.11% तक पहुंच गई, जो बाजार पर दबाव का बड़ा कारण बना।
2. Crude Oil फिर $100 के पार : कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने भारतीय बाजार की चिंता बढ़ा दी। Brent crude करीब $102.5 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। US-Iran के बीच बातचीत को लेकर बढ़ी अनिश्चितता से ग्लोबल इक्विटी मार्केट में निवेशकों की चिंता को बढ़ा दिया है।
3. Global Sell-off और घरेलू कारण : अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में आई गिरावट ने भारतीय बाजार के निवेशकों के सेंटिमेंट को कमजोर किया। इसके साथ ही Insurance sector के कमिशन रूल्स में बदलाव के प्रस्ताव से भी बैंक और इंश्योरेंस पर दबाव बढ़ गया है। इसकी वजह से खासतौर पर पॉलिसी बाजार की पैरेंट कंपनी PB Fintech Ltd share price के शेयर प्राइस में 34% की भारी बिकवाली देखने को मिली है।
विक्स ने बढ़ाई टेंशन
बाजार के सेंटिमेंट को दिखाने वाले India Vix में आज करीब 25% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बाजार में बढ़ती अस्थिरता और निवेशकों के रिस्क सेंटिमेंट में कमजोरी को दिखाता है।
