Share Market 5 September Closing: सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, TCS-ITC समेत ये स्टॉक टूटे

Share Market 5 September Closing:भारतीय शेयर बाजारों में आज कारोबारी सत्र के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। प्रमुख इंडेक्स कभी हरे तो कभी लाल निशान के करीब घूमते रहे। सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर से आया, जहां कारोबार की शुरुआत में अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई। कुछ ही मिनटों में आईटी इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसल गए।

Share Market 5 September Closing: भारतीय शेयर बाजारों में आज कारोबारी सत्र के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। प्रमुख इंडेक्स कभी हरे तो कभी लाल निशान के करीब घूमते रहे। सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर से आया, जहां कारोबार की शुरुआत में अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई। कुछ ही मिनटों में आईटी इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसल गए। दरअसल, आईटी सेक्टर को लेकर आई एक नकारात्मक खबर इसकी वजह थी, हालांकि बाद में यह खबर गलत साबित हुई। सफाई आने के बाद इंडेक्स ने कुछ हद तक रिकवरी कर ली। बाजार बंद होने पर BSE सेंसेक्स 7 अंक टूटकर 80710 के लेवल पर बंद हुआ वहीं NSE निफ्टी 24741 के लेवल पर हरे निशान पर बंद हुआ। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान TCS-ITC जैसे बड़े स्टॉक्स को हुआ है।

Share Market 5 September

ओपनिंग के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 278.99 अंक यानी 0.35% चढ़कर 80,997 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 73.90 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 24,808.20 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं सेंसेक्स 7.25 अंकों की मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। पावर सेक्टर में भी हल्की मजबूती देखने को मिली और यहां पावरग्रिड टॉप गेनर है। वहीं, ऑयल एंड गैस इंडेक्स 70.62 अंक यानी 0.27% की तेजी के साथ 25,933.62 पर ट्रेड कर रहा है, जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज नंबर-1 पर बनी हुई है।

End of Feed