Share Bazar News Today: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स करीब 160 अंक उछला; बैंकिंग शेयर्स में तेजी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 8, 2023, 11:44 AM IST

Share Bazar News Today, 8 June 2023: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले, गुरुवार को भारतीय शेयर मामूली रूप से बढ़त के साथ खुल सकता है। सिंगापुर एक्सचेंज सुबह 7:50 बजे तक 0.08% बढ़कर 18,827.50 पर बना हुआ था।

Share Bazar News Today, 8 June 2023: शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। 11 बजे सेंसेक्स करीब 160 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 63,300 पर है। वहीं निफ्टी 40 अंकों की तेजी के साथ 18,760 के लेवल पर है। आरबीआई (RBI) के एक बार फिर से रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं करने और इसे 6.5 फीसदी पर ही बरकरार रखने से आज बैंकिंग शेयरो में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट है। बढ़त वाले शेयरों में HDFC बैंक, ICICI बैंक, SBI और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

Share Bazar Today

शेयर बाजार

बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 350.08 अंक उछलकर 63,142.96 अंक पर बंद हुआ, वही एनएसई का निफ्टी भी 127.40 अंक चढ़कर 18,726.40 अंक पर बंद हुआ है। इस बढ़त के साथ सेंसेंक्स ने साल 2023 में पहली बार 63 हजार का आंकड़ा पार किया है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों अब तक के उच्च स्तर के 1% से नीचे हैं। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों ने बुधवार को नए रिकॉर्ड स्तर को छू लिया।

End of Feed