Share Bazar Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स करीब 440 अंक उछला; निफ्टी 18600 के पार

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 29, 2023, 11:11 AM IST

Share Bazar News Today (आज का शेयर बाजार), 29 May 2023: सोमवार को बाजार के मामूली बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। एसजीएक्स निफ्टी पॉजिटिव शुरुआत होने का संकेत दे रहा है। यह 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुलने के बाद 83 अंकों की बढ़त दिखा रहा है।

Share Bazar News Today, 29 May 2023: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 0.71% या 440 पॉइंट की तेजी है। यह 62,942 के स्तर पर है। जबकि निफ्टी में 0.65% या 120.95 अंको की बढ़त है, यह 18,620 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 शेयर में गिरावट है। तेजी वाले शेयरो में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, HDFC,ITC जैसे शेयर शामिल हैं।

Share Bazar

Share Bazar Today: शेयर बाजार

सेंसेक्स शुक्रवार को 629 अंक बढ़कर 62,501 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 178 अंक बढ़कर 18,499 पर बंद हुआ था।

End of Feed