Share Bazar Today : शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 230 अंक फिसला

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 25, 2023, 02:07 PM IST

Share Bazar News Today : आज गुरुवार को शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। दोपहर के कारोबार में Sensex और Nifty दोनों में अच्छी खासी गिरावट है।

Share Bazar News Today, 25 May 2023: आज गुरुवार को शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। दोपहर के कारोबार में Sensex और Nifty दोनों में अच्छी खासी गिरावट है। सेंसेक्स 227 अंक गिर कर 61,546.66 पर है। वहीं निफ्टी 70 अंकों की कमजोरी के साथ 18,215 पर है।

कौन से शेयर गिरे

जिन शेयरों में इस समय तेजी है, उनमें एयरटेल, आईटीसी, पावर ग्रिड, एलएंडटी एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं। वहीं टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक समेत अधिकतर सेंसेक्स के शेयर लाल निशान में हैं।

सुबह क्या थे संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। SGX NIFTY 4 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। FITCH की क्रेडिट रेटिंग घटाने की चेतावनी से कल US मार्केट पौने परसेंट तक गिरे। इस बीच चौथी तिमाही में LIC के नतीजे गिरावट में रहे। मंगलवार को सेंसेक्स 208 अंक गिरकर 61774 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 63 अंक गिरकर 18285 पर बंद हुआ।

End of Feed