2 साल से क्यों पिट रहा शेयर बाजार? शंकर शर्मा का बड़ा खुलासा, बताया- अब कहां बनेगा पैसा?

शेयर बाजार पिछले 2 साल से क्यों पिटता आ रहा है? दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने इस सवाल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि अब कहां पैसा बन सकता है?

Share Market Trend Analysis : भारतीय शेयर बाजार की लगातार कमजोर चाल के बीच दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने बाजार के प्रदर्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पिछले दो साल से Nifty की सुस्त चाल के लिए जहां निवेशक जियो-पॉलिटिक टेंशन, महंगे क्रूड ऑयल (Crude Oil), विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली, अमेरिकी टैरिफ और कमजोर आय जैसे कारण गिना रहे हैं, वहीं शंकर शर्मा के मुताबिक असली कहानी कुछ और है।

Shankar Sharma Share Market trend analysis

शंकर शर्मा ने बताया कहां बनेगा पैसा

क्या है शंकर शर्मा की थ्योरी?

शंकर शर्मा का कहना है कि बाजार की मौजूदा कमजोरी किसी एक बड़ी समस्या का नतीजा नहीं है। इसके पीछे उस तेज रैली का असर है, जो कोविड के बाद भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिली थी। शंकर शर्मा अपनी चर्चित “Lake of Returns Theory” का हवाला देते हुए कहते हैं कि लंबे समय तक जोरदार रिटर्न के बाद बाजार में एक ऐसा दौर आता है, जब रिटर्न बेहद कम या लगभग नगण्य हो जाते हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि अगर पुराने लार्ज कैप में पहले जैसी तेजी नहीं रही, तो आखिर पैसा कहां बनेगा? शंकर शर्मा की नजर में इसका जवाब छोटी कंपनियों और उन कारोबार में छिपा है, जो इनोवेशन और इंटरनेशनल एक्सपेंशन पर काम कर रहे हैं।

End of Feed