अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत, सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में लगातार 15वें महीने विस्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 05:10 PM IST

पिछले महीने यानी अक्टूबर 2022 में भारत के सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में तेजी आई है। अक्टूबर में सेवा पीएमआई 55.1 रहा।

नई दिल्ली। भारत में मांग में मजूबती से रोजगार गतिविधियों में उछाल आने और नए कारोबारों में लाभ मिलने की वजह से भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अक्टूबर में तेजी आई है। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सेवा पीएमआई (S&P Global India Services PMI) कारोबारी गतिविधि सूचकांक सितंबर में 54.3 पर आ गया था, जो छह महीने का निचला स्तर था। लेकिन अक्टूबर में यह बढ़कर 55.1 हो गया। यह वृद्धि की तेज गति को दर्शाता है।

office

सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में लगातार 15वें महीने विस्तार

लगातार 15वें महीने विस्तार

End of Feed