ईरान से आई खबर से बाजार गुलजार, Sensex 1600 अंक भागा, निफ्टी में 500 अंक का उछाल

Sensex Nifty Today Live: भारतीय शेयर बाजार का बेंचमार्क इंडेक्स Sensex मंगलवार 24 मार्च को 1600 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं, इस दौरान NIFTY ने 23,000 का स्तर फिर छू लिया है। India VIX में गिरावट और क्रूड में नरमी से बाजार में भरोसा लौटा है।

Sensex Nifty Today 24 March: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। BSE Sensex 1600 अंक उछल गया है। जबकि NIFTY 50 ने 500 अंक की छलांग लगाकर 23,000 के अहम स्तर को फिर से छुआ है। वहीं, दूसरी तरफ बाजार में निवेशकों के डर को दिखाने वाले INDIA VIX में गिरावट और क्रूड में नरमी से निवेशकों का बाजार में भरोसा लौटा है।

share  Market 24 march

सुबह से लगातार तेजी जारी

जियोपॉलिटिकल राहत से बदला सेंटीमेंट

Sensex और Nifty सहित पूरे शेयर बाजार में आई तेजी की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया से राहत भरी खबरें रहीं। रिपोर्ट्स में संकेत मिले कि तनाव कम हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले ही ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले टाल दिए हैं। वहीं, अब खबर आई है कि ईरान का शीर्ष नेतृत्व अमेरिका से बातचीत करने को राजी हो गया है। इससे ग्लोबल रिस्क कम हुआ है, जिसके चलते बाजार में तेजी देखने को मिली है।

End of Feed