Sensex 700 और Nifty 200 अंक से ज्यादा भागे, Share Market में क्यों आई तूफानी तेजी

Share Market Update: शुक्रवार 16 जनवरी को भारतीय बाजार में जोरदार तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex 700 अंक से ज्यादा उछलकर 84,134.97 पर पहुंच गया और Nifty 25,850 के पार निकल गया। IT शेयरों में तेज खरीदारी, क्रूड में नरमी, ग्लोबल संकेत और India VIX में गिरावट जैसे कई फैक्टर हैं, जिन्होंने बाजार रैली को सपोर्ट किया है।

Why Share Market Rally Today: Sensex-Nifty Rally Reason। शेयर बाजार में तेजी क्यों, आज सेंसेक्स-निफ्टी में कितना उछाल आया?

Share Market Rally

क्यों भागा बाजार (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। Sensex करीब 752.26 अंक उछलकर 84,134.97 तक पहुंच गया, जबकि Nifty 25,850 के ऊपर ट्रेड करता नजर आया। बाजार की इस रैली की सबसे बड़ी वजह Infosys के बेहतर नतीजे और FY26 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस में बढ़ोतरी रही, जिससे IT सेक्टर में तेज खरीदारी का माहौल बन गया।

End of Feed