Stock market crashed: सेंसेक्स 1017 अंक गिरा, निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे, जानें मार्केट में आज क्यों आई गिरावट

Why Stock market crashed: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट हुई। आज एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, रिलायंस, टाटा मोटर्स, आईटीसी, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, एलएंडटी, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और विप्रो टॉप लूजर्स थे।

Stock market crashed: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट हुई। बाजार में मंदी की वजह अमेरिका में शुक्रवार रात आने वाली यूएस जॉब रिपोर्ट को माना जा रहा है। इस डेटा को ब्याज दर कटौती के लिए अहम आधार माना जाता है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,017 अंक या 1.24 प्रतिशत गिरकर 81,183 और निफ्टी 292 अंक या 1.17 प्रतिशत गिरकर 24,852 पर था। भारी गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप 5.3 लाख करोड़ रुपये कम होकर 460.04 लाख करोड़ रुपये रह गया है, जो कि गुरुवार को 465 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का था।

stocks market crash

शेयर बाजार हुआ क्रैश

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, रिलायंस, टाटा मोटर्स, आईटीसी, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, एलएंडटी, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और विप्रो टॉप लूजर्स थे। बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचयूएल टॉप गेनर्स थे।

End of Feed