HBN डेयरीज की संपत्तियों की नीलामी करेगा SEBI, ये है वजह

HBN Dairies auction: मार्केट रेगुलेटर SEBI ने अवैध सामूहिक निवेश योजनाओं के जरिये जुटाई गए धन पर नकेल कसने के लिए एचबीएन डेयरीज एंड अलाइड लिमिटेड की आठ संपत्तियों की नीलामी करने का ऐलान किया।

HBN Dairies auction: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) एचबीएन डेयरीज एंड अलाइड लिमिटेड की आठ संपत्तियों की नीलामी अगले महीने 67.70 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर करेगा। यह कदम HBN डेयरीज द्वारा अवैध सामूहिक निवेश योजनाओं के जरिये जुटाई गई धनराशि को वसूलने के सेबी के प्रयास का एक हिस्सा है।

HBN Dairies, SEBI

सेबी की एचबीएन डेयरी पर कार्रवाई

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने यह कदम उच्चतम न्यायालय के 14 मई, 2024 को पारित आदेश के बाद उठाया है। न्यायालय ने सेबी को परिसमापक की सक्रिय भागीदारी के साथ एचबीएन डेयरीज एंड अलाइड लिमिटेड (HBN) की परिसंपत्तियों को बेचने की अनुमति दी थी।

End of Feed