SEBI का बड़ा एक्शन: इस लिस्टेड कंपनी के प्रमोटर को किया बैन, कहीं आपके पोर्टफोलियो में तो नहीं है यह शेयर?

प्रतिबंधित व्यक्तियों में प्रवर्तक विपिन शर्मा, गैर-प्रवर्तक पवन कुमार राय तथा ऑफ-मार्केट हस्तांतरण पाने वाले गौरव त्यागी, प्रभाकर कुमार और सुजीत चतुर्वेदी शामिल हैं। सेबी ने अपने आदेश में शर्मा और चार अन्य इकाइयों से लगभग 51.26 करोड़ रुपये की कथित अवैध कमाई जब्त करने का निर्देश भी दिया है।

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कथित हेरफेर गतिविधियों एवं भ्रामक खुलासों के आरोप में एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, उसके प्रमोटर और एमडी विपिन शर्मा समेत चार अन्य को प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने से प्रतिबंधित कर दिया है। प्रतिबंधित व्यक्तियों में प्रवर्तक विपिन शर्मा, गैर-प्रवर्तक पवन कुमार राय तथा ऑफ-मार्केट हस्तांतरण पाने वाले गौरव त्यागी, प्रभाकर कुमार और सुजीत चतुर्वेदी शामिल हैं।

Sebi News

SEBI का बड़ा एक्शन

सेबी ने अपने आदेश में शर्मा और चार अन्य इकाइयों से लगभग 51.26 करोड़ रुपये की कथित अवैध कमाई जब्त करने का निर्देश भी दिया है।इसके अलावा सेबी ने कहा कि वह इस मामले में विस्तृत जांच करेगा और 'फोरेंसिक’ लेखा परीक्षक नियुक्त करेगा।यह कार्रवाई एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयर में कारोबार की जांच के बाद की गई। जांच में नियामक को प्रथम दृष्टया यह संकेत मिले कि कंपनी और उससे जुड़े लोगों ने परिचालन एवं वित्तीय स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी छिपाकर निवेशकों को गुमराह किया जबकि उसी दौरान ऊंची कीमतों पर शेयर बेचे जा रहे थे।

End of Feed