इंडसइंड बैंक में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रहा है सेबी, चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने दी ये जानकारी

सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बताया कि इंडसइंड बैंक के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किए गए संभावित गंभीर उल्लंघनों की सेबी जांच कर रहा है। हालांकि बैंकिंग से जुड़े मामलों की निगरानी भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) करेगा, लेकिन प्रतिभूति बाजार नियमों के उल्लंघन पर सेबी कार्रवाई करेगा। बैंक के निदेशक मंडल ने डेरिवेटिव, सूक्ष्म वित्त और खातों में गड़बड़ी के मामलों में कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका जताई है और संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि इंडसइंड बैंक के वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा किए गए संभावित गंभीर उल्लंघनों की सेबी द्वारा जांच की जा रही है। यह टिप्पणी उन्होंने उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में की। सेबी प्रमुख ने बताया कि बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित मामलों को लेकर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) आवश्यक कार्रवाई करेगा, लेकिन यदि बैंक के किसी अधिकारी ने प्रतिभूति बाजार नियमों का उल्लंघन किया है, तो उस पर सेबी द्वारा सख्त नजर रखी जा रही है।

indusInd Bank share

इंडसइंड बैंक।

उन्होंने कहा, "सेबी अपने अधिकार क्षेत्र में रहते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अगर किसी ने अपनी भूमिका में कोई गंभीर गड़बड़ी की है, तो उसकी जांच की जा रही है।"

End of Feed