SEBI Bans IIFL Securities: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल सिक्योरिटीज ( IIFL Securities) को दो साल तक नए क्लाइंट जोड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी ने क्लाइंट्स के फंड को प्रोप्राइटरी फंड के साथ मिलाने, डेबिट-बैलेंस क्लाइंट अकाउंट के दायित्वों को सेटल करने के लिए क्रेडिट-बैलेंस क्लाइंट अकाउंट का उपयोग करने और प्रोप्राइटरी-ट्रेड दायित्वों को सेटल करने के लिए क्रेडिट-बैलेंस क्लाइंट अकाउंट का उपयोग करने पर ये कार्रवाई की है।
सेबी ने आईआईएफएल सिक्योरिटीज पर प्रतिबंध लगाया
नियमों का किया उल्लंघन
सेबी ने 19 जून के अपने आदेश में कहा कि नोटिस प्राप्तकर्ता (आईआईएफएल सिक्योरिटीज) ने सेबी 1993 के सर्कुलर के प्रोविजंस का कई तरीकों से उल्लंघन किया है। इससे सर्कुलर की पूरी तरह से अनदेखी की गई और रेगुलेटर के निर्देशों की अवहेलना हुई।
मार्केट रेगुलेटर ने 30 जनवरी से 03 फरवरी 2014 तक आईआईएफएल के बहीखातों को चेक किया, जिसके दौरान 01 अप्रैल, 2011 से 31 दिसंबर, 2013 तक के रिकॉर्ड और आईआईएफएल की प्रोसेसेज का निरीक्षण किया गया।
जांच में क्या आया सामने
सेबी के आदेश में कहा गया है कि जांच से पता चला है कि आईआईएफएल ने बीएसई द्वारा चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद बैंक रिकॉर्ड में अपने 45 ग्राहकों के खातों में से 26 को 'क्लाइंट अकाउंट' के तौर पर नॉमिनेट नहीं किया।
शेयर में जोरदार गिरावट
सेबी के आदेश के बाद आज मंगलवार को आईआईएफएल सिक्योरिटीज के शेयर में भारी गिरावट आई है। करीब पौने 1 बजे ब्रोकरेज फर्म का शेयर बीएसई (BSE) पर 9.90 रु या 13.91 फीसदी की कमजोरी के साथ 61.25 रु पर चल रहा है। बीते 5 दिनों में इसका शेयर करीब 10 फीसदी नीचे फिसला है।
आज कंपनी का शेयर 71.15 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 59 रु पर खुला था।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
