Vijay Mallya: SEBI का विजय माल्या के खिलाफ एक्शन, 3 साल के लिए किया भारतीय शेयर बाजार से बैन

SEBI Action Against Vijay Mallya: सेबी की जांच में पाया गया कि विजय माल्या ने अपने ग्रुप की कंपनियों, हर्बर्टसन लिमिटेड और यूएसएल के शेयरों में कारोबार करने के लिए फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एफआईआई) मैटरहॉर्न वेंचर्स को सब-अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • SEBI ने लिया विजय माल्या के खिलाफ एक्शन
  • 3 साल के लिए किया भारतीय शेयर बाजार से बैन
  • किसी लिस्टेड फर्म से जुड़ने से भी रोका

SEBI Action Against Vijay Mallya: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने भगोड़े विजय माल्या को तीन साल की अवधि के लिए किसी भी लिस्टेड फर्म से जुड़ने और भारतीय शेयर बाजार में कारोबार करने से बैन कर दिया है। इससे पहले, सेबी ने यूबी ग्रुप के चेयरमैन और यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) के प्रमोटर, कारोबारी विजय माल्या द्वारा भारतीय बाजारों में कथित फंड रूटिंग की खुद संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी। सेबी ने शुक्रवार को कहा कि माल्या की "म्यूचुअल फंड यूनिट्स सहित सिक्योरिटीज की मौजूदा होल्डिंग फ्रीज रहेगी।

SEBI Action Against Vijay Mallya

विजय माल्या के खिलाफ सेबी की कार्रवाई

ये भी पढ़ें -

End of Feed