SBI Special Business Debit Card: अगर आपको रोजमर्रा के बिजनेस ट्रांजैक्शन के लिए अधिक लिमिट वाला डेबिट कार्ड चाहिए तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में HUF (Hindu Undivided Family)के नाम से खाता है तो बैंक आपके लिए बिजनेस डेबिट कार्ड (Business Debit Card) की सुविधा उपलब्ध करवाता है। यह कार्ड खास तौर पर HUF खाताधारकों की बैंकिंग और बिजनेस से जुड़ी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। SBI इस कार्ड को State Bank Pride और State Bank Premium जैसे दो वेरिएंट में Mastercard, Visa और RuPay नेटवर्क पर उपलब्ध करवाता है। इन कार्डों के जरिए ग्राहक 24x7 बैंकिंग, कैश निकासी, ऑनलाइन शॉपिंग, पीओएस पेमेंट, रिवॉर्ड पॉइंट्स और इंश्योरेंस जैसी कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
एसबीआई स्पेशल बिजनेस डेबिट कार्ड (AI Generated Image)
State Bank Pride Debit Card की खास बातें
इस कार्ड से ग्राहक प्रतिदिन 1 लाख रुपये तक एटीएम से नकद निकासी और 2 लाख रुपये तक PoS या ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 49,900 रुपये तक कैश डिपॉजिट की सुविधा भी मिलती है।
इंश्योरेंस बेनिफिट्स की बात करें तो Mastercard और Visa वेरिएंट पर 2 लाख रुपये का नॉन-एयर पर्सनल एक्सीडेंट कवर, 4 लाख रुपये का एयर एक्सीडेंट कवर, 5,000 रुपये का परचेज प्रोटेक्शन, 50,000 रुपये तक फैमिली ट्रांसपोर्टेशन और 25,000 रुपये तक बैगेज लॉस कवर मिलता है। इसके साथ लॉस्ट कार्ड लाइबिलिटी कवर भी दिया जाता है।
State Bank Premium Debit Card में मिलेंगे ज्यादा फायदे
अगर आपको अधिक ट्रांजैक्शन लिमिट और बेहतर इंश्योरेंस कवर चाहिए तो State Bank Premium बेहतर विकल्प हो सकता है। इस कार्ड पर प्रतिदिन 2 लाख रुपये तक एटीएम कैश विड्रॉल और 5 लाख रुपये तक PoS एवं ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। कैश डिपॉजिट लिमिट 49,900 रुपये प्रतिदिन है।
Mastercard और Visa वेरिएंट पर 5 लाख रुपये का नॉन-एयर एक्सीडेंट कवर, 10 लाख रुपये का एयर एक्सीडेंट कवर, 50,000 रुपये का परचेज प्रोटेक्शन, 50,000 रुपये तक फैमिली ट्रांसपोर्टेशन और 25,000 रुपये तक बैगेज लॉस कवर मिलता है। वहीं RuPay Premium वेरिएंट में यह लाभ और भी बढ़ जाते हैं। इसमें 10 लाख रुपये तक नॉन-एयर एक्सीडेंट कवर, 50 लाख रुपये तक एयर एक्सीडेंट कवर, 2 लाख रुपये तक परचेज प्रोटेक्शन, 1 लाख रुपये तक फैमिली ट्रांसपोर्टेशन और 30,000 रुपये तक बैगेज लॉस कवर दिया जाता है। इन सभी लाभों पर बैंक की पात्रता शर्तें लागू होती हैं।
रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलेंगे
SBI Business Debit Card से PoS और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने पर ग्राहक SBI Reward Points कमा सकते हैं। बैंक के अनुसार, हर 200 रुपये के खर्च पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। नए कार्डधारकों को शुरुआती ट्रांजैक्शन पर बोनस पॉइंट्स भी दिए जाते हैं। इसके अलावा तय शर्तें पूरी करने पर माइलस्टोन बोनस और अंतरराष्ट्रीय खर्च पर अतिरिक्त रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिल सकते हैं। इन पॉइंट्स का इस्तेमाल आप शॉपिंग, बिल पेमेंट, FASTag रिचार्ज, ट्रैवल बुकिंग और दूसरी सर्विस के लिए कर सकते हैं।
एयरपोर्ट लाउंज और दूसरी सुविधाएं
State Bank Pride और State Bank Premium दोनों कार्ड चुनिंदा Visa और Mastercard नेटवर्क के तहत कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा भी देते हैं। हालांकि इसकी उपलब्धता संबंधित कार्ड नेटवर्क की शर्तों पर निर्भर करती है। इसके अलावा सभी ट्रांजैक्शन पर SMS अलर्ट की सुविधा भी मिलती है, जिससे ग्राहक अपने लेनदेन पर नजर रख सकते हैं।
कार्ड चार्ज
SBI इन दोनों बिजनेस डेबिट कार्ड पर कोई इश्यूअंस चार्ज नहीं लेता। हालांकि HUF Business Debit Card के लिए 425 रुपये वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज (AMC) और 300 रुपये कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज लागू है। ये शुल्क समय-समय पर बैंक द्वारा संशोधित किए जा सकते हैं।
