SBI ने पेश किया शानदार रिजल्ट, मुनाफा बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये के पार निकला, जानें स्टॉक का हाल

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए शानदार रिजल्ट पेश किया हैं। बैंक का मुनाफा में 10 प्रतिशत का उछाल आया है। इसके साथ ही एनपीए में भी गिरावट आई है।

एसबीआई

एसबीआई

SBI Result: देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने शानदार रिजल्ट पेश किया है। एसबीआई का जुलाई-सितंबर तिमाही में लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 20,160 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में 18,331 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय सालाना आधार पर 1,29,141 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,34,979 करोड़ रुपये हो गई। इस अवधि में अर्जित ब्याज बढ़कर 1,19,654 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,13,871 करोड़ रुपये था। रिजल्ट आने के बाद एसबीआई का शेयर 7 रुपये की तेजी के साथ 956.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

एनपीए में बड़ी गिरावट

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 30 सितंबर 2025 तक सकल अग्रिमों के 1.73 प्रतिशत तक घट गई, जो एक वर्ष पूर्व 2.13 प्रतिशत थी। इसी प्रकार शुद्ध एनपीए या खराब ऋण भी अग्रिमों के 0.42 प्रतिशत पर आ गए जो एक साल पहले इसी अवधि में 0.53 प्रतिशत थे। एसबीआई समूह का वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सात प्रतिशत बढ़कर 21,137 करोड़ रुपये हो गया। गत वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 19,743 करोड़ रुपये था। एसबीआई समूह की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 1,75,898 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,63,802 करोड़ रुपये थी।

End of Feed