रोजाना 83 रुपये बचाकर पाएं 1 लाख का रिटर्न! SBI की ये स्कीम 3 साल में बना देगी लखपति

हर दिन की छोटी बचत आपको लंबे समय में एक बड़ा फंड बनाने में मदद कर सकती है। आप एसबीआई की एक खास स्कीम के साथ हर दिन 83 रुपये की बचत से 3 साल में लखपति बन सकते हैं।

अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर एक तय समय के बाद बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं तो SBI की Har Ghar Lakhpati Scheme आपके लिए काम की साबित हो सकती है। यह योजना State Bank of India की एक खास Recurring Deposit स्कीम है। इसमें ग्राहक हर महीने एक तय रकम जमा करते हैं और मैच्योरिटी पर 1 लाख रुपये हासिल कर सकते हैं।

SBI

SBI की स्कीम 3 साल में बना देगी लखपति (AI Generated Image)

छोटी बचत से बनेगा बड़ा फंड

इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें किसी बड़ी रकम को एक साथ निवेश करने की जरूरत नहीं होती। हर महीने नियमित तौर पर किस्त जमा कर धीरे-धीरे लक्ष्य तैयार किया जाता है। यही वजह है कि यह योजना उन लोगों के लिए भी आकर्षक हो सकती है, जो अपनी नियमित आय में से थोड़ी रकम बचाकर भविष्य के लिए एक निश्चित रकम तैयार करना चाहते हैं।

End of Feed