रेडियो मिर्ची के सहयोग से दिल्ली में हुआ ‘SBI ग्रीन मैराथन’ का आयोजन, सेना के जवानों भी लिया हिस्सा

इस आयोजन में सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता दी गई और सभी धावकों को ऑर्गेनिक टी-शर्ट दिए गए। इसके साथ ही प्लांटेबल बिब्स भी प्रदान किए गए, और कार्यक्रम में उपयोग की गई सभी सामग्रियों को रिसाइकल किये जाने की क्षमता के साथ तैयार किया गया। मैराथन में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर दौड़ की तीन श्रेणियां थीं।

SBI Green Marathon: देश के 11 शहरों में सफलतापूर्वक आयोजन करने के बाद रेडियो मिर्ची के सहयोग से राजधानी दिल्ली में ‘SBI ग्रीन मैराथन सीजन 5’ का आयोजन किया गया। SBI ग्रीन मैराथन की शुरुआत सस्टेनेबल लाइफस्टाइल और ग्रीन भविष्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई थी। इस आयोजन में सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता दी गई और सभी धावकों को ऑर्गेनिक टी-शर्ट दिए गए। इसके साथ ही प्लांटेबल बिब्स भी प्रदान किए गए, और कार्यक्रम में उपयोग की गई सभी सामग्रियों को रिसाइकल किये जाने की क्षमता के साथ तैयार किया गया। यह मैराथन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित हुई, जो खेल आयोजनों का एक प्रमुख केंद्र है। इस दौड़ में कुल 6000 धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया।

SBI Green Marathon

रेडियो मिर्ची के सहयोग से दिल्ली में हुआ ‘SBI ग्रीन मैराथन’ का आयोजन

तीन श्रेणियों में हुई मैराथन

End of Feed