SBI 7 लाख रुपये के निवेश पर 1 साल की FD पर कितना पैसा देगा? देखें पूरा गणित

एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो एसबीआई की एफडी स्कीम को निवेश के लिए चुन सकते हैं। बैंक अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर ब्याज की आकर्षक दरें ऑफर कर रहा है।

SBI FD Interest Rates: भारत में FD को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसमें निवेशकों को तय ब्याज दर के साथ गारंटीड रिटर्न मिलता है। खासकर ऐसे लोग जो मार्केट रिस्क से बचना चाहते हैं, उनके लिए बैंक FD काफी लोकप्रिय विकल्प मानी जाती है। अगर आप भी एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI (State Bank of India) अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की Fixed Deposit (FD) schemes पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। आप एसबीआई की 1 साल की अवधि वाली एफडी में निवेश कर सकते हैं।

SBI FD Interest Rates

FD (Photo: iStock)

कितना मिलेगा ब्याज

FD (Photo: iStock)

अगर कोई व्यक्ति SBI में 1 साल की अवधि के लिए FD करवाता है तो सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन ग्राहकों को इसी अवधि के लिए 6.75 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है।

एक साल में कितना होगा रिटर्न

उदाहरण के तौर पर अगर कोई सामान्य नागरिक SBI की 1 साल की FD scheme में 7 लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे लगभग 44,786 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। इस तरह मैच्योरिटी पर कुल राशि बढ़कर 7,44,786 रुपये हो जाएगी।

End of Feed