Sanofi: सनोफी हैदराबाद के जीसीसी में 3,600 करोड़ रुपये का करेगी निवेश, साल 2030 तक की है योजना

Sanofi investment Plan : जीसीसी) के विस्तार को लेकर सनोफी अगले छह साल में 40 करोड़ यूरो यानी करीब 3,600 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। इसमें से 10 करोड़ यूरो अगले साल तक डाले जाएंगे।

Sanofi investment Plan : सनोफी हेल्थकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को यहां अपने वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) के विस्तार की घोषणा की। कंपनी की इसमें अगले छह साल में 40 करोड़ यूरो यानी करीब 3,600 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। इसमें से 10 करोड़ यूरो अगले साल तक डाले जाएंगे।

2,600 तक हो जाएंगे कर्मचारी

सनोफी की कार्यकारी उपाध्यक्ष-कारोबारी परिचालन मैडेलीन रोच ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगले दो वर्षों में इस जीसीसी का विस्तार लगभग 2,600 कर्मचारियों तक हो जाएगा, जिससे यह सनोफी के चार वैश्विक केंद्रों में सबसे बड़ा हो जाएगा।

फिलहाल 1,000 कर्मचारी

उन्होंने कहा, “हम काफी महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता जताते हैं। यह स्पष्ट रूप से एक दीर्घकालिक रणनीति है। यहां अपना गहरा प्रभाव स्थापित करने के लिए हम 2030 तक €40 करोड़ यूरो की प्रतिबद्धता जताने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि केंद्र में फिलहाल 1,000 कर्मचारी हैं।

End Article
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर ...

End of Feed