आपके Salary Account में छिपा है एक 'सीक्रेट फंड', 98 प्रतिशत लोगों को नहीं होगा पता

Salary Account Overdraft Facility: अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको आपके सैलरी अकाउंट पर मिलने वाली ओवरड्राफ्ट सर्विस को लेकर भी जानकारी होनी चाहिए। पैसों की अचानक जरूरत पड़ने पर अलग से लोन लेने की जगह सैलरी अकाउंट ओवरड्राफ्ट सुविधा एक ऐसा फाइनेंशियल टूल है जो मुसीबत में आपके काम आ सकता है।

Salary Account Overdraft Facility: नौकरी करने वाले व्यक्ति को हर महीने अपनी सैलरी का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, अकाउंट में सैलरी क्रेडिट होती नहीं है कि देखते ही देखते यह महीना खत्म होने से पहले खर्च भी हो जाती है। कई बार ऐसा भी होता है कि मेडिकल इमरजेंसी, घर का किराया या गाड़ी की मेंटेनेंस जैसे खर्चों को लेकर पैसे बच नहीं पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। इस आर्टिकल में आपको आपके सैलरी अकाउंट पर मिलने वाली ओवरड्राफ्ट सुविधा के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो कुछ स्थितियों में पैसों की जरूरत पूरी करने को लेकर आपके लिए एक फाइनेंशियल बैकअप की तरह काम कर सकती है-

Salary Account Overdraft Facility

Salary Account Overdraft facility Kya Hai? (Photo: iStock)

सैलरी अकाउंट में ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी

ओवरड्राफ्ट सुविधा का मतलब है कि बैंक आपको आपके सैलरी अकाउंट के आधार पर एक तय लिमिट तक अतिरिक्त पैसे निकालने की अनुमति देता है, भले ही आपके खाते में बैलेंस न हो। यह एक तरह का प्री-अप्रूव्ड शॉर्ट-टर्म लोन होता है, जिसे आप जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed