Sagility india share: जब से मार्केट में आया रोज लगा रहा दौड़, कमाई से निवेशक गदगद

Sagility India Share: सगिलिटी इंडिया के शेयरों में आज 5% की तेजी आई, जेफरीज़ ने स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग दी और Rs 52 का टारगेट प्राइस तय किया। जानें क्यों सगिलिटी मजबूत रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ के लिए तैयार है।

Sagility India Share: सगिलिटी इंडिया (Sagility India) के शेयरों ने आज बीएसई पर 5% की तेजी दर्ज की और नया ऐतिहासिक उच्चतम स्तर 46.09 रुपये पर पहुंच गए। यह उछाल तब आया जब वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ (Jefferies) ने इस स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग जारी की और इसके लिए 52 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया।

Sagility India Share, Jefferies Buy Rating, Sagility India stock

सगिलिटी इंडिया के शेयरों में रोज लग रहा अपर सर्किट।

Jefferies का सकारात्मक दृष्टिकोण और 18% अपसाइड की संभावना

जेफरीज़ के अनुसार, सगिलिटी के शेयरों में 18% का अपसाइड पोटेंशियल है, जो इसकी पिछली क्लोजिंग कीमत से अधिक है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि सगिलिटी अगले कुछ वर्षों में लगातार डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ हासिल करने के लिए मजबूत स्थिति में है।

End of Feed