Sadhana Saptah का छठा दिन: वेबिनार में दिखेंगे भविष्य के 'ठोस नतीजे', हेल्थ फॉर ऑल और सस्टेनेबिलिटी पर रहेगा विशेष जोर

Sadhana Saptah Day 6 Highlights: भारत की सबसे बड़ी स्किल डेवलपमेंट पहल साधना सप्ताह 2026 का आयोजन 2 से 8 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय उन्नति के लिए किया जा रहा है।

Sadhana Saptah Day 6 Highlights: साधना सप्ताह 2026 (Sadhana Saptah)का आयोजन 2 से 8 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय उन्नति के लिए किया जा रहा है। यह भारत की सबसे बड़ी स्किल डेवलपमेंट पहल में से एक है, जिसका उद्देश्य सरकारी कामकाज को और अधिक नागरिक-केंद्रित बनाना है। “हम बनें कर्मयोगी” टैगलाइन के साथ यह पहल क्षमता निर्माण आयोग के स्थापना दिवस का प्रतीक है, साथ ही, मिशन कर्मयोगी के 5 साल पूरे होने का भी जश्न मनाती है।

Sadhana Saptah Day 6 Highlights

Sadhana Saptah (Photo: X Handle/@_DigitalIndia)


कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, साधना सप्ताह 2026 के छठे दिन (Sadhana Saptah Day 6 Highlights)यानी 7 अप्रैल 2026 को कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'ठोस परिणाम हासिल करना' रखा गया है। इस दिन देशभर में कई विशेषज्ञों के नेतृत्व में महत्वपूर्ण वेबिनार आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका फोकस स्वास्थ्य, सतत विकास, सामाजिक सुरक्षा और डिजिटल शासन जैसे अहम क्षेत्रों पर होगा। इन सत्रों का उद्देश्य केवल चर्चा करना नहीं, बल्कि ऐसे प्रैक्टिकल समाधान निकालना है, जो सीधे लोगों तक लाभ पहुंचा सकें।

End of Feed