Crypto Scam: क्रिप्टो में कर रहा था बड़ा स्कैम, अमेरिका से मिला इशारा, भारत में हुई इस रशियन की गिरफ्तारी

Crypto Scam: अमेरिका के अनुरोध पर भारत की CBI ने केरल में रूसी क्रिप्टो एक्सचेंज एडमिन एलेक्सेज़ बेशिओकोव को गिरफ्तार किया। वह मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध क्रिप्टो लेन-देन के आरोपों में वांछित था। अमेरिका जल्द ही उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 96 अरब का लेन-देन
  • अवैध क्रिप्टो एक्सचेंज Garantex का एडमिन था।
  • अमेरिकी कार्रवाई – अमेरिका ने 2022 में इस एक्सचेंज पर प्रतिबंध लगाया था।

Crypto Scam: भारत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अमेरिका के अनुरोध पर मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोपी एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एडमिन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान एलेक्सेज़ बेशिओकोव के रूप में हुई है, जो रूस का निवासी और लिथुआनिया का नागरिक है। अमेरिका के न्याय विभाग के अनुसार, वह Garantex नामक रूसी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज का एक एडमिन है और मनी लॉन्ड्रिंग साजिश, प्रतिबंधों के उल्लंघन और अवैध मनी ट्रांसफर ऑपरेशन में शामिल था।

russian crypto admin arrested in india after got hint from america

केरल में गिरफ्तार – आरोपी भारत से भागने की फिराक में था।

भारत से भागने की फिराक में था आरोपी

CBI के अनुसार, बेशिओकोव दक्षिणी भारतीय राज्य केरल में छिपा हुआ था और भारत से भागने की योजना बना रहा था। अमेरिका के अनुरोध पर भारत के विदेश मंत्रालय ने उसके खिलाफ अस्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

End of Feed