यूक्रेन से युद्ध का असर! श्रमिकों की कमी से जूझ रहा रूस, भारत से बुलाएगा 40000 से ज्यादा कामगार

Jobs In Russia: रूस में मजदूरों की भारी कमी को देखते हुए सरकार भारत से ज्यादा कामगार बुलाने की योजना बना रही है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल लगभग 40,000 भारतीय रूस में काम करने जा सकते हैं। डीडब्ल्यू.कॉम के अनुसार, पिछले साल के अंत तक 70,000 से 80,000 भारतीय पहले से ही रूस में विभिन्न कामों में लगे हुए थे।

Jobs In Russia : यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहे रूस इस समय गंभीर श्रमिक संकट से जूझ रहा है। वहां उद्योगों, नगरपालिकाओं और मैनुअल लेबर से जुड़े कामों के लिए पर्याप्त संख्या में कामगार नहीं मिल पा रहे हैं। इसी कमी को पूरा करने के लिए अब रूस की सरकार भारत जैसे दोस्त देशों की ओर रुख कर रही है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 2026 में करीब 40,000 भारतीय नागरिक काम के लिए रूस जा सकते हैं।

Russia labor shortage, Indian workers in Russia, India Russia labor agreement

रूस में भारतीयों के लिए नौकरी (तस्वीर-istock)

रूस को चाहिए लाखों अर्ध-कुशल कामगार

रिपोर्ट के अनुसार, रूस में इस समय कम से कम 5 लाख अर्ध-कुशल कामगारों की जरूरत है। इसी वजह से मॉस्को भारत के साथ सहयोग बढ़ा रहा है। अगर यह योजना सही तरीके से लागू होती है, तो इससे भारतीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और रूस की अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा।

End of Feed