पेट्रोल-डीजल पर फिर बढ़ेगी टेंशन, रूस के अचानक फैसले से बिगड़ेंगे हालात !

Russia Ban Export Of Petrol And Diesel: रूस ने बढ़ती घरेलू दरों में स्थिरता लाने और देश की ईंधन आपूर्ति में सुधार के मकसद से गैसोलीन और डीजल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। रूस के इस फैसले से वैश्विक बाजार में ईंधन के दाम बढ़ने के आसार हैं।

Russia Ban Export Of Petrol And Diesel: एक बार फिर कच्चे तेल के दाम में तेजी से इजाफा हो सकता है। पहले ओपेक प्लस देशों का और अब रूस का फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ा सकता है। असल में रूस ने अस्थायी रूप से पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसने ऐसा घरेलू बाजार में कीमतों को कंट्रोल में लान के लिए कहा है। रूस की सरकार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध मे आदेश जारी करते हुए कहा कि पाबंदियां अस्थायी होंगी। हालांकि पाबंदियां कब खत्म होंगी, इसकी जानकारी सरकार ने नहीं दी। रूस से भारत भी सस्ती दरों पर कच्चे तेल का आयात कर रहा है।

russia petrol diesel export

दुनिया भर में होगा असर

कितना निर्यात

रूस ने बढ़ती घरेलू दरों में स्थिरता लाने और देश की ईंधन आपूर्ति में सुधार के मकसद से गैसोलीन और डीजल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। रूस के इस फैसले से वैश्विक बाजार में ईंधन के दाम बढ़ने के आसार हैं।सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ की खबर के अनुसार रूस प्रतिदिन लगभग 9,00,000 बैरल डीजल और 60,000 से 1,00,000 तक बैरल गैसोलीन का निर्यात करता है। तास की खबर के अनुसार प्रतिबंध की घोषणा होने के बाद ईंधन की घरेलू दरों में चार प्रतिशत के आसपास गिरावट आई है। हालांकि रूस के नेतृत्व वाले व्यापारिक समूह ‘यूरेशियन इकॉनोमिक यूनियन’ में शामिल अन्य देशों आर्मेनिया, बेलारूस, किर्गिस्तान और कजाखस्तान पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

End of Feed