ये अरबपति कहलाता है मीडिया मुगल, 91 साल की उम्र में लिया चौथा तलाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 06:21 PM IST

Rupert Murdoch Birthday: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, मर्डोक के पास इस समय 8 अरब डॉलर की दौलत है। और वह दुनिया के 275 वें सबसे अमीर व्यक्ति है। बीते साल 2022 में उनका तलाक पूरी दुनिया में सुर्खियों में रहा था। उसे सबसे महंगे तलाक में से एक माना जाता है।

Rupert Murdoch Birthday: मीडिया मुगल के नाम से मशहूर रुपर्ट मर्डोक 92 साल के हो गए हैं। 22 साल की उम्र से अखबार की जिम्मेदारी संभालने वाले रुपर्ट मर्डोक को उनकी मीडिया समझ और नए प्रयोग के लिए जाना जाता है। मर्डोक का जन्म साल 11 मार्च 1931 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ। लेकिन इस समय वह अमेरिकी नागरिक है। उन्होंने भारत से लेकर यूरोप, अमेरिका सब जगह माडिया कारोबार को आगे बढ़ाया है। और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, मर्डोक के पास इस समय 8 अरब डॉलर की दौलत है। और वह दुनिया के 275 वें सबसे अमीर व्यक्ति है। बीते साल 2022 में उनका तलाक पूरी दुनिया में सुर्खियों में रहा था। उसे सबसे महंगे तलाक में से एक माना जाता है।

rupert murdoch

रुपर्ट मर्डोक का ऑस्ट्रेलिया में जन्म हुआ ।

22 साल के उम्र में बने कारोबारी

मर्डोक ग्लोबल मीडिया कंपनी न्यूज कॉरपोरेशन के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं। न्यूज कॉरपोरेशन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीडिया कंपनी है। न्यूज कॉरपोरेशन के पास द वॉल स्ट्रीट जर्नल और हार्परकॉलिंस जैसी बड़ी कंपनियां हैं। इसके अलावा Fox News के भी कर्ता-धर्ता हैं।1952 में पिता की मृत्यु के बाद मर्डोक को ऑस्ट्रेलिया न्यूज लिमिटेड की जिम्मेदारी मिली। जिसकी कमान संभालने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शुरूआती दशक में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की कई मीडिया कंपनियों को खरीदा। इसके बाद उन्होंने यू.के और 1974 में अमेरिका में अपने कारोबार का विस्तार किया। साल 2000 तक मर्डोक 50 देशों में 800 कंपनियों के मालिक बन चुके थे।

End of Feed