Rupee vs Dollar: करेंसी रिंग में रुपए का नॉक आउट पंच, डॉलर के मुकाबले जोरदार वापसी

Rupee vs Dollar: रुपये में यह सुधार ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका ने भारत पर बड़ा झटका देते हुए 1 अगस्त से 25% टैक्स लगाने का ऐलान किया है। इसके अलावा रूस से तेल और हथियार खरीदने पर भी अमेरिका ने भारत को जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।

Rupee vs Dollar: गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया थोड़ा मजबूत हुआ और 22 पैसे की बढ़त के साथ 87.58 पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को रुपया अपने सबसे निचले स्तर 87.80 पर पहुंच गया था। रुपये में यह सुधार ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका ने भारत पर बड़ा झटका देते हुए 1 अगस्त से 25% टैक्स लगाने का ऐलान किया है। इसके अलावा रूस से तेल और हथियार खरीदने पर भी अमेरिका ने भारत को जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।

Rupee Vs Dollar

Rupee vs Dollar (Pic Credit: iStock)

इन फैसलों से बाजार में हलचल मच गई, लेकिन यह भी माना जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपये को संभालने के लिए बाजार में दखल दिया। इससे रुपये को गिरने से कुछ राहत मिली। शुरुआत में रुपया 87.66 पर खुला, दिन में यह 87.74 तक गिरा लेकिन फिर 87.51 तक चढ़कर अंत में 87.58 पर आ गया।

End of Feed