रुपया धड़ाम! आज 56 पैसे की बड़ी गिरावट, जानें 1 डॉलर की कीमत अब कितनी

शुक्रवार को रुपये में रिकवरी के बाद आज फिर गिरावट ​दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से रुपये पर दबाब बढ़ा है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 56 पैसे कमजोर होकर 95.74 (अस्थायी) पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच निवेशकों के जोखिम न लेने की धारणा के कारण घरेलू मुद्रा में यह गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति के कारण डॉलर-रुपयs जोड़ी ने पिछले कारोबार की बढ़त को गंवा दिया। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से उछाल और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में वृद्धि ने भी निवेशकों के विश्वास को प्रभावित किया।

Dollar Vs Rupee

रुपया टूटा

कमजोर खुला था रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.35 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.15 के उच्च स्तर तक गया और अंत में 95.74 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 56 पैसे कमजोर है।

End of Feed