रुपया धड़ाम: डॉलर के मुकाबले आज रिकॉर्ड गिरावट, 1 Dollar ₹93 के करीब, जानें ताजा एक्सचेंज रेट

Rupee Vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.42 पर खुला और कारोबार के दौरान 92.46-92.47 के दायरे में रहने के बाद टूटकर 92.58 प्रति डॉलर पर आ गया। इससे पहले मंगलवार को यह 92.47 के स्तर को छूने के बाद 92.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

भारतीय रुपये में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। ईरान संकट के बाद रुपये में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरावट तेज हुई है। आपको बता दें कि आज रुपये में अबतक का सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 92.65 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से लगातार रुपया टूट रहा है। करेंसी एक्सपर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट में संघर्ष तेज होने से वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल ने भी निवेशकों की धारणा पर दबाव डाला।

Dollar Vs Rupee

रुपया धड़ाम

कमजोर खुला था रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.42 पर खुला और कारोबार के दौरान 92.46-92.47 के दायरे में रहने के बाद टूटकर 92.58 प्रति डॉलर पर आ गया। इससे पहले मंगलवार को यह 92.47 के स्तर को छूने के बाद 92.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 99.62 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत टूटकर 103.2 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

End of Feed