रसातल में रुपया! डॉलर के सामने पुराने सारे रिकॉर्ड पीछे छूट, अब इतनी हो गई कीमत

Dollar Vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया टूटता जा रहा है। यह भारतीय इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर नहीं है। एक ओर मार्केट तो दूसरी ओर भारतीय करेंसी में गिरावट जारी है। आइए समझते हैं कि क्यों टूट रहा है रुपया और इसका क्या होगा असर?

Dollar Vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के सामने भारतीय रुपया संभलने का नाम नहीं ले रहा है। हर नए दिन शुरू होने के साथ भारतीय रुपया टूटकर नया लो बना रहा है। सोमवार को कारोबारी हफ्ते के पहले दिन डॉलर के मुकाबले रुपये में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज 1 डॉलर की कीमत पहली बार 91 रुपये पहुंच गई। 1.30 मिनट पर डॉलर के मुकबाले रुपया 0.31% टूटकर 90.96 पर ट्रेड कर रहा है। करेंसी एक्सपर्ट के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच विदेशों में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से रुपये में गिरावट बढ़ी है।

Dollar Vs Rupee
  • डॉलर बनाम रुपया

आज मजबूत खुला था भारतीय रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिका डॉलर के मुकाबले 90.68 पर खुला। फिर 90.66 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.78 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.99 पर रहा।

End of Feed