1 अक्टूबर से बदल जायेंगे ये नियम, LPG सिलेंडर डिलीवरी से लेकर UPI पर होगा असर

अक्टूबर 2026 की शुरुआत के साथ आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं। LPG सिलेंडर की सब्सिडी, UPI पेमेंट, दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा और प्रॉपर्टी खरीदने के नियमों में बदलाव का असर आपकी जेब पर पड़ सकता है।

अक्टूबर 2026 की शुरुआत के साथ आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इनका असर घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी, UPI पेमेंट, दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा और प्रॉपर्टी खरीदने की प्रक्रिया पर पड़ सकता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के लिए ESIC का दायरा बढ़ाने और बैंक हड़ताल की संभावना से जुड़ी खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन बदलावों के बारे में पहले से जान लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

1 October Rules Changing

1 अक्टूबर से बदल जायेंगे ये नियम

LPG सिलेंडर की सब्सिडी के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी

1 अक्टूबर 2026 से घरेलू LPG सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी BAA पूरा करना जरूरी होगा। जिन उपभोक्ताओं ने यह प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं है। वहीं, जिन लोगों का ऑथेंटिकेशन बाकी है, उन्हें सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग के लिए इसे पूरा करना होगा। यह प्रक्रिया गैस डिलीवरी के समय, एजेंसी के कार्यालय या संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल ऐप से पूरी की जा सकती है। हालांकि, ऑथेंटिकेशन नहीं कराने पर गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं होगी।

End of Feed