Rules Change From 1st July 2023: आज से हुए ये 6 प्रमुख बदलाव, इनसे मिली लोगों का राहत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 1, 2023, 08:45 AM IST

Rules Change From 1st July 2023: आज यानी 1 जुलाई से नया महीने की शुरुआत के साथ कई चीजों में बदलाव देखने को मिला है। अगर आपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो आपको पैन से मिलने वाले कई तरह की सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

Rules Change From 1st July 2023: आज यानी 1 जुलाई से नया महीने की शुरुआत के साथ कई चीजों में बदलाव देखने को मिला है। अगर आपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो आपको पैन से मिलने वाले कई तरह की सुविधाएं नहीं मिलेंगी। इसके अलावा स्मॉल सेविंग स्कीम पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। वहीं इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड के विदेश में इस्तेमाल पर 20% TCS देना होगा। तो चलिए 1 जुलाई से हुए बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Rules changed from July

July 2023 नियमों में बदलाव

1. आधार से लिंक न होने पर पैन हो जाएगा इन-एक्टिव

सरकार ने पैन को आधार से लिंक करने के लिए 30 जून तक का समय दिया था। जो लोग तय तारीख तक ऐसा नहीं किया है, उनका पैन इन-एक्टिव (निष्क्रिय) कर दिया जाएगा। इसके इन-एक्टिव होने पर ऐसे लोगों को म्यूचुअल फंड या स्टॉक अकाउंट खोलने जैसी चीजों की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, यदि आप इस पैन कार्ड का कहीं भी दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो भारी जुर्माना लग सकता है। आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272B के तहत आप पर 10,000 रुपए तक की पेनल्टी लगाई जा सकती है।

End of Feed