731666404000…ये नंबर नहीं रकम है! मुकेश अंबानी को 7.3 लाख करोड़ का झटका; अब Q3 नतीजे पर टिकी नजर

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की दौलत को इस साल का सबसे बड़ा झटका लगा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई गिरावट के चलते उनकी नेटवर्थ में करीब 7.3 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। अब निवेशकों की नजर कंपनी के Q3 तिमाही नतीजों पर टिकी हुई है, जो आगे शेयरों की दिशा तय कर सकते हैं।

एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को हाल ही में बड़ा झटका है, उनकी दौलत में में हाल के दिनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब 100 बिलियन डॉलर के क्लब से बाहर हो गए हैं। उनकी कुल संपत्ति घटकर 99.6 बिलियन डॉलर रह गई है। यह आंकड़ा इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि कुछ समय पहले तक अंबानी भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के साथ-साथ दुनिया के टॉप अमीरों की सूची में मजबूती से बने हुए थे।

Mukesh ambani

कितनी आई गिरावट?

इस साल मुकेश अंबानी की नेट वर्थ में करीब 8.12 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 7.32 लाख करोड़ रुपये के बराबर बैठती है। इस बड़ी गिरावट की मुख्य वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में हालिया कमजोरी मानी जा रही है। जैसे-जैसे शेयरों में दबाव बढ़ा, वैसे-वैसे अंबानी की निजी संपत्ति पर भी असर दिखने लगा।

End of Feed