मार्च दे गया ₹44 लाख करोड़ का झटका! आखिरी दिन सेंसेक्स 1636, निफ्टी 488 अंक लुढ़का, आगे क्या?

शेयर बाजार में मार्च का महीना निवेशकों के लिए बेहद भारी रहा। महीने भर में ही निवेशकों के पोर्टफोलियो से 44 लाख करोड़ साफ हो गए हैं। वहीं, महीने के आखिरी दिन भी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

Share Market Closing Bell 30 March: शेयर बाजार में निवेशकों को मार्च में बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। महीनेभर में ही मार्केट कैप में करीब 44 लाख करोड़ की कमी आई है। वहीं, महीने के आखिरी दिन भी बाजार में व्यापक बिकवाली देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित ज्यादातर बड़े इंडेक्स 2 फीसदी तक टूटकर बंद हुए हैं। वहीं, ब्रॉड मार्केट और सेक्टोरल मार्केट में भी चौतरफा बिकवाली देखने को मिली है।

Market Crash 30 march

शेयर बाजार में बड़ी तबाही

निवेशकों की दौलत पर बड़ा प्रहार

मार्च 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए गहरा झटका लेकर आया। पूरे महीने में निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹44 लाख करोड़ की गिरावट दर्ज हुई। आखिरी कारोबारी दिन आई तेज बिकवाली ने इस नुकसान को और बढ़ा दिया, जिससे बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हो गया। 2 मार्च 2026 को मार्केट कैप ₹45,61,722.24 करोड़ था, जो 30 मार्च 2026 तक गिरकर ₹41,25,503.59 करोड़ रह गया। यानी दोनों के बीच अंतर निकालें तो करीब ₹4,36,218.65 करोड़ की गिरावट आई है।

End of Feed