एक साल में 1 लाख को बना दिया 1,31,31,818 रुपए, क्या है इस स्टॉक में ऐसा खास?

शेयर बाजार में जो स्टॉक कुछ महीने पहले मामूली सा नजर आ रहा था उसी ने अब निवेशकों को मालामाल कर दिया है। जिसने भी इस स्टॉक में एक साल पहले 1 लाख रुपए भी अगर निवेश किए होंगे तो वो आज करोड़ों का मालिक बन गया होगा। आइए जानते हैं कौन सा है ये स्टॉक?

RRP Semiconductor: शेयर बाजार में कब कौन सा स्टॉक धमाल कर दे, कहा नहीं जा सकता। कुछ महीने पहले तक गुमनाम सा दिखने वाला RRP Semiconductor अब एक सुपरस्टार बन गया है। यह शेयर सिर्फ 1 साल में ₹22 से बढ़कर ₹2889 तक पहुंच गया है। यानी इसने 12,963% का रिटर्न दिया है।

RRP Semiconductor

RRP Semiconductor (Pic Credit: iStock)

अगर किसी ने इस शेयर में सिर्फ ₹1 लाख लगाए होते, तो अब वह रकम ₹1.3 करोड़ से ज्यादा हो गई होती। ₹10,000 लगाने वाले को भी आज ₹13 लाख मिल रहे होते। यही वजह है कि इस शेयर की हर जगह चर्चा हो रही है।

End of Feed